बिजनाखेड़ी में कुआ धसने से चार व्यक्ति मृत मृतकों के वारिसो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश

  शाजापुर, 10 जून 2020/ शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम बिजनाखेड़ी में गत दिवस कुआ धसने के कारण चार लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों के वा‍रिसों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने दिए हैं।


            उल्लेखनीय है कि विगत 09 जून 2020 को शाम 5.00 से 5.30 बजे के बीच ग्राम बिजनाखेड़ी में कूप गहरीकरण के दौरान मिट्टी धसने से चार लोग दबगए थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव सहित प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया था। जिलाप्रशासन ने चारों के जीवन बचाने के लिए तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन ने चारों का जीवन बचाने के लिए भरसक प्रयत्न किया, किन्तु कुए कीगहराई अधिक होने से रेस्क्यू 10 जून को प्रात: समाप्त हुआ। इस दौरान चारों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। मिट्टी में दबने से ग्राम देहरीपाल चक की कंकुबाईपति तेजुलाल उम्र 35 वर्ष, भूरी बाई पति भारत सिंह उम्र 25 वर्ष, लीलाबाई पति बादाम सिंह उम्र 38 वर्ष तथा ग्राम गोविन्दा के रामलाल पिता पर्थीसिंह उम्र 28 वर्ष की मृत्यु हुई है। इन मृतकों में कंकुबाई एवं लीलाबाई संबल योजना में पात्र है। अत: इनके वारिसो को संबल योजना से आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिएजनपद पंचायत सीईओ सुश्री विष्णुकांता गुप्ता को कलेक्टर ने निर्देशित किया है। इसी तरह शेष भूरीबाई एवं रामलाल के वारिसो को भवन एवं अन्य संनिर्माणकर्मकार मंडल के अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुगृह भुगतान योजना के अंतर्गत प्रकरण बनाने के लिए कलेक्टर ने जिला श्रमपदाधिकारी श्री रामगोपाल रजक को निर्देश दिये हैं।


            रेस्क्यू के दौरान अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकाश्री श्री एस.एल. सोलंकी, होमगार्ड कमांडेन्ट श्री विक्रम सिंह, तहसीलदार डॉ. मुन्ना अड़ सहित राजस्वएवं पुलिस का अमला मौजूद था।