शाजापुर। गुलाना के पूर्व विधायक व सहकारिता पुरुष के रूप में जाने जाने वाले स्व. मनोहर सिंह की 12वी पुण्यतिथि पर उनके समर्थको ंद्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम बेरछा सहित जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
नागनागिन रोड स्थित अखंड आश्रम पर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र व्यास ने कहा कि श्री सिंह ने अपने जीवनकाल में जरूरत मंदों की हर संभव मदद की है। शहर हो या जिला उनके अच्छे कार्योें का गुणगान करने वाले हजारों लोग मिल जाएंगे। चाहे किसान वर्ग हो, गरीब वर्ग हो उन्होंने सभी जरूरतमंदों को हमेशा आगे लाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मटोलिया, विजेंद्र पाटीदार, सतीश गुप्ता, प्रदीप पाठक ने भी संबोधित कर श्री सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निराश्रितों को भोजन कराया गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।
बेरछा में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन
सहकारिता के पितृ पुरुष व किसानों के नेता चेयरमैन साहब गुलाना के पूर्व विधायक स्व. मनोहर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि बेरछा में मनाई गई। पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष हाजी मुन्ना पठान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह के जनहितैषी कार्यों सहित उनके उच्च विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर किसानों सर्व धर्म के लोगों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर ईश्वर से प्राथर्ना की। इस अवसर पर एडवोकेट सईद पठान, श्रीपाल जैन, नाथूसिंह पटेल, ओंकारसिंह पटेल एडवोकेट जावेद पठान, सरदार भाई, मायाराम, एडवोकेट सावेद पठान आदि उपस्थित थे।
००००००००००

2 Attachments