कौन आ रहा कौन जा रहा को छोड़ अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें कार्यकर्ता - जूम एप पर हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

शाजापुर। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक जूम एप पर हुई। बैठक में सभी को ट्रेंनिग देने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त कांग्रेस नेता मृणाल पंत, हरपाल ठाकुर व रोशन रायकवार ने सभी कार्यकर्ताओं को आगमी रूपरेखा को लेकर व कैसे देश वासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार धोखाधड़ी को किस प्रकार उजागर करना है इस पर प्रकाश डाला।
हमे इस बात की चिंता नही करना है कि कौन पार्टी से जा रहा, कौन आ रहा इस पर ध्यान देना है। सिर्फ हम सबको अपने लक्ष्यो पर ध्यान देकर कैसे पार्टी व संगठन मजबूत हो इस पर ध्यान देना है। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। इनकी करनी को जनता के सामने लाना है। वही चीन के मुद्दे से भी कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। वही जिले के मीटिंग को मुख्य रूप से कांग्रेस राष्टÑीय सचिव महेंद्र जोशी, कालापिपल विधायक कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने भी संबोधित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का भी काम किया व किस प्रकार हमे हमारी पार्टी को मजबूत करना है व कैसे हमे सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे वादों का सच जनता के सामने लाना है इस पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रचना जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्रसिह सिसोदिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सोनी, मंगलसिह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु परमार सहित सभी सेवादल कांग्रेस, युवक कांग्रेस आईटी सेल व एनएसयूआई के पदाधिकारी शामिल हुए। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।