साप्ताहिक भविष्यफल श्रीमती सरोज गुरु हरदा द्वारा सम्पर्क 9575912340
 















साप्ताहिक भविष्फल

दि21/०७/२०से २७/०७/२०तक

व्रतोत्सव-दि२२को चन्द्रदर्शन दि२३को स्वर्ण गौरी तीज मधुश्रवा तीज,दि२५ को नागपंचमी, दि२७को तुलसी जयंती।

ग्रहस्थिति-सुर्य-कर्क,मंगल-मीन, बुध-मिथुन,गुरु-धेनु वक्री,शुक्र-वृषभ,शनि-मकर, राहु-मिथुन,केतु-धनु।

चंद्रसंचार-दि२१को कर्क राशि मे चन्द्रमा दि२२को रात्रि ८/३८ तक रहेंगे पश्चात सिंह राशि मे दि२८को रात्रि ११/५२तक रहेंगे दि२५-२६तुला राशि में दि२७को दिन मे ४-७पर वृष्चिक राशि मे होंगे।

राशिफल

मेष-दि२१-२२को किसी कार्य मे जल्दबाजी न करें।जमीन सम्बन्धी विवाद में कोई हल निकलेगा।दि२३-२४व्यवसायिक कार्यो में बुद्धि-चातुर्य से लाभ मिलेगा।दि२५,२६,२७को शत्रु पक्ष से सावधानी रखें।किसी के निजी मामलो में न पड़े।

वृषभ-दि२१-२२को किसी बड़े कार्य मे भाई-भन्धुओ के सहयोग से सफलता प्राप्त होगी।दि२३-२४को व्यर्थ ही मन मे अशान्ति रहेगी घर मे असन्तोष का वातावरण होगा।दि२५-२६-२७को अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे।सन्तान से सुख मिलेगा।

मिथुन-दि२१-२२को किसी के विवाद में न पड़े।खर्च की अधिकता से चिंता होगी।दि२३-२४को व्यवसाय में उलझने होंगी।परस्पर मतभेद को दूर करे।दि२५-२६-२७को इक्छाअनुसार कार्य होंगे।नोकरी में लाभ प्राप्ति के अवसर है।

कर्क-दि२१-२२को स्वास्थ्य में अच्छा अनुभव होगा।अनुकूल कार्य होंगे।दि२३-२४को पारिवारिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।धन प्राप्ति के प्रयत्नों मेंसफलहोंगेदि२५-२६-२७को व्यवसाय में इक्चित लाभ होगा

सिंह-दि२१-२२को किसी से विवाद को न बढ़ावे नया खर्च न करे।दि२३-२४को घर मे और कार्य स्थल पर हर्ष पूर्ण वातावरण होगा।दि२५-२६-२७को धन संपत्ति वृद्धि के कार्य सफल होंगे।परिवार में कोई शुभ कार्य होगा।

कन्या-दि२१-२२को अचानक लाभ होने से उल्लास रहेगा।दि२३-२४को आपसी विवाद को न बढ़ावे।स्वयं की भाषा पर नियंत्रण रखें।दि२५-२६-२७को पुराने झंझटों से मुक्त होंगें।नए कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।

तुला-दि२१-२२को अधिकारी वर्ग से लाभ होगा।सामाजिक कार्यों में सम्मान बढेगा।दि२३-२४को प्रत्येक कार्य सोच समझकर करे।लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।दि२५-२६-२७को व्यर्थ के विवाद में न पड़े।अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान दे।

वृश्चिक-दि२१-२२को नए और शुभ समाचार मिलेंगे।धन सम्भन्धी लाभ होगा।दि२५-२६-२७को मित्रो से सहयोग मिलेगा।अचानक कोई लाभ मिलेगा।

धनु-दि२१-२२को किसी आत्मिय जन के कष्ट से दुःखी होंगे।नया कार्य न करे।दि२३-२४को नए कार्य मे सफल होंगे।सरकारी कार्य मे सफलता मिलेगी।दि२५-२६-२७को नया कार्य प्रारंभ होगा।घर मे हर्षोल्लास रहेगा।

मकर-दि२१-२२को कार्यछेत्र में कुछ नया प्रयोग करेंगे।घर मे जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।दि२३-२४को पारिवारिक कष्ट से तनाव रहेगा।अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे।दि२५-२६-२७को बड़े कार्य की योजना बनाएंगे।मन मे संतोष होगा।

कुंभ-दि२१-२२को आपसी विवाद से बनते कार्यो में रुकावट होगी।विवेक से कार्य करे।दि२३-२४को जीवनसाथी से लाभ होगा।नई योजना पर कार्य करेंगे।दि२५-२६-२७को हर कार्य पर फिर से विचार करे।सहज ही किसी पर विश्वास न करे।

मीन-दि२१-२२को अपने व्यवहार और बौध्दिक चतुराई से कोई बड़ा कार्य होगा।दि२३-२४को व्यर्थ की चिता बनी रहेगी लेनदेन में सावधानी रखें।दि२५-२६-२७को नया कार्य शुरू करेंगे।व्यवसाय में लाभ दिखाई देगा।


 

 



 



 















ReplyForward