समाचार 16 सितम्बर कों जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्ड स्तर पर होगा खाद्यान्न एवं पात्रता पर्ची वितरण समारोह जिले में कुल 6920 नए परिवारों को मिलेगी पात्रता पर्ची एवं खद्यान्न

  शाजापुर 14 सितम्बर 2020/ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत शामिल किए गए नवीन पात्र परिवारों को खाद्यान्न एवं पात्रता पर्ची वितरण समारोह 16 सितम्बर 2020 को जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्ड स्तर पर प्रात: 11.00 बजे से आयोजित होगा। जिले में कुल 6920 नए परिवारों को पात्रता पर्ची एवं खद्यान्न मिलेगा। जिला मुख्यालय पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में खाद्यान्न एवं पात्रता पर्ची वितरण समारोह होगा। जिला मुख्यालय पर इस समारोह का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति प्रांगण ए-बी रोड पर होगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आयोजित समारोह का प्रसारण दोपहर 12.30 बजे प्रसारण भी किया जाएगा।


      उक्त जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओं एवं नगरीय निकायों के सीएमओं को समारोह के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए है।