नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
शाजापुर, 14 अक्टूबर 2020/ नेहरू युवा केन्द्र प्लानिंग के साथ एवं अन्य विभागों के समन्वय से रचनात्मक गतिविधियों का संचालन करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज नेहरू युवा केन्द्र की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दिये। कलेक्टर श्री जैन की अध्यक्षता में आज नेहरू युवा केन्द्र की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई।
कलेक्टर ने नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक से कहा कि कोई भी गतिविधि प्लानिंग के साथ प्रभावशील तरीके से क्रियान्वित करें। जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से कई गतिविधियां संचालित होती है। नेहरू युवा केन्द्र भी इन विभागों के साथ समन्वय कर अपनी गतिविधियां संचालित कर सकता है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र सरकार एवं समाज के बीच लिंक बनकर काम करें। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के साथ जुड़े। कोविड-19 की अवधि में बच्चों की शिक्षा एवं मोटिवेशेन के लिए प्लानिंग करें। आत्मनिर्भर भारत में लोगों को रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करने में योगदान दें। गतिविधियों के लिए मासिक कैलेंडर बनाए।
इस अवसर पर समन्वयक श्री संजीव सिंह ने वर्ष 2019-20 एवं माह अप्रेल से सितम्बर 2020 तक प्रगति प्रतिवेदन एवं वर्ष 2020-21 कार्य योजना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर एस.आर.एल.एम. जिला प्रबंन्धक श्री महेन्द्र व्यास, एन.एस.एस प्रभारी श्री दुष्यन्त कुमार यादव, शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा, महाविद्यालय के एन.सी.सी प्रभारी डॉ. वी.पी. मीणा, सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर. निदारिया, एल.डी.एम. श्री संजय कुमार फरक्या, आई.टी.आई. प्राचार्य श्री ओमप्रकाश सोलंकी, एन.जी.सी समन्वयक श्री हेमन्त दुबे, रेडक्रास सोसायटी श्री कैलाश चन्द्र आचार्य आदि बैठक में उपस्थित थे।