सतर्क भारत समृद्ध भारत




बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में दिनांक 27 अक्टूम्बर 2020 से 02 नवम्बर 2020 मध्य ‘सतर्क भारत समृद्ध भारत’ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनांक 27.10.2020 को पूर्वान्हः 11 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. वी.के.शर्मा के मार्गदर्शन मंे काॅलेज के सभी प्राध्यापकगण और कर्मचारियों को सत्य और निष्ठा की शपथ दिलवाई गई। सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार समाप्त करने के उददे्श्य को प्राप्त करने के लिए रासेयो द्वारा सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियोें का संचालन किया जाएगा। इसमें आॅनलाइन माध्यम से शपथ, पोस्टर, पेेंटिंग, निबंध आदि कार्यक्रम किये जाऐंगे। कोविड-19 एवं स्थानीय अवकाश के चलते रासेयो के स्वयं सेवकों ने अपने घर पर ही केन्द्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाईट पर जाकर आॅनलाइन प्रतिज्ञा ली। केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए सप्ताह भर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसमंे आम नागरिक भी केन्द्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाईट (चसमकहमण्बअबण्दपबण्पद) पर जाकर सत्य एवं निष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी प्रो. दुष्यंत कुमार यादव ने किया।